HOME
HOME
वंदे मातृशक्ती ! वंदे मातरम् !! भारत माता कि जय !!!
देश की गौरवशाली परंपरा में मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा गहराई से रची-बसी है। यहाँ माँ केवल जीवनदाता नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली शक्ति है। हमारे शास्त्रों ने नारी को ‘शक्ति’, ‘सृजन’, और ‘संस्कार’ का पर्याय माना है। यही कारण है कि भारत में माँ की वंदना, केवल परिवार तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्र के हृदय तक पहुँचती है।
देशभर माताओं का सम्मान किया जाना चाहिय जिन्होंने अपने संस्कारों और समर्पण से अपने बच्चों को समाज और राष्ट्र की सेवा के मार्ग पर अग्रसर किया। मातृशक्ती के जीवन में मातृत्व, करुणा और सेवा की त्रिवेणी प्रवाहित होती है। मातृशक्ती ने सदैव समाज के कल्याण हेतु जो अमूल्य योगदान दिया है, वह सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। “वंदे मातृशक्ति" यह केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि एक युगीन संदेश बन जाएगा कि मातृत्व भारत की वास्तविक शक्ति है ।